{"_id":"6aaaf79f8d1cf150180445ba","slug":"woman-injured-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-dies-during-treatment-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173306-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर कुरऊ बिजलीघर के पास करीब दो माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
महमूदपुर निवासी कुलदीप पत्नी आरती (20) और रिश्तेदार आशा देवी निवासी बसावनपुर थाना मुजरिया के साथ बाइक से बदायूं से बिल्सी की ओर जा रहे थे। 18 जुलाई को कुरऊ बिजलीघर के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
आरती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। बाद में परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली के एक अस्पताल ले गए, जहां करीब दो माह से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद