फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies in government medical college, allegation of divorce during treatment

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in government medical college, allegation of divorce during treatment
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर सुशीला देवी (40) की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ निवासी कैलाश सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी सुशीला देवी शुगर और ब्ल प्रेशर की मरीज थीं। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। सुबह आठ बजे परिवार वाले सुशीला को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए थे। महिला को भर्ती कराया और डॉक्टर ने उपचार शुरू कर दिया। उनका कहना है कि स्टाफ ने महिला को दो इंजेक्शन लगाए। उसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद ही सुशीला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed