{"_id":"6a7f66e43903d0e37008d459","slug":"woman-dies-during-treatment-maternal-family-alleges-negligence-badaun-news-c-123-1-sbly1006-170831-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उपचार के दौरान महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उपचार के दौरान महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
बिल्सी। गांव मूसापुर निवासी महिला की बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मूसापुर निवासी विशाल सक्सेना की पत्नी नेहा (24) को 11 अगस्त को प्रसव के लिए बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई। अगले दिन नेहा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बरेली के एक अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की मां ललिता देवी निवासी राजपुर कला, थाना अलीगंज (बरेली) ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि महिला की मौत के मामले में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।