फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to wrong treatment by quack, case filed against quack

Budaun News: झोलाछाप के गलत इलाज से महिला की मौत, झोलाछाप पर केस

Thu, 28 May 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wrong treatment by quack, case filed against quack
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में एक झोलाछाप के गलत इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गिरधरपुर निवासी ललिता को मंगलवार तड़के अचानक पेट में तेज दर्द उठा। परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत खराब होने पर गांव के ही केशव को फोन कर घर बुलाया गया। आरोप है कि सुबह करीब छह बजे केशव घर पहुंचा और बिना किसी जांच-पड़ताल के महिला को इंजेक्शन लगाने के साथ ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी।
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि उपचार के कुछ ही देर बाद महिला की हालत और गंभीर हो गई। महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल बिसौली ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही करीब साढ़े बारह बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतका के पति ने थाना बिल्सी पहुंचकर आरोपी केशव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम भी कराया। बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि केशव से चिकित्सा पंजीकरण, शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज 28 मई तक प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed