फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after giving birth to a son; family creates a ruckus.

Budaun News: बेटे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Fri, 14 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after giving birth to a son; family creates a ruckus.
घटना स्थल पर प्रसूता की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
बदायूं। कछला क्षेत्र में डिलीवरी कराने के लिए आशा एक गर्भवती को मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में ले गई। बृहस्पतिवार तड़के बेटे काे जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। झोलाछाप तत्काल प्रसूता को लेकर शहर के एक क्लीनिक पर पहुंचा, जहां उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों ने एंबुलेंस से शव ले जाकर कछला में अवैध क्लीनिक के सामने हंगामा काटा। काफी देर हंगामा होने पर कछला पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर- 2 के मोहल्ला लक्ष्मी नगला निवासी अजय की पत्नी रजनी (22) को बुधवार की रात दर्द उठा। एक आशा के कहने पर अजय अपनी पत्नी को लेकर कछला के ही एक मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक ले गया। डिलीवरी कराने के लिए 15 हजार रुपये तय हुए।
विज्ञापन

नॉर्मल डिलीवरी के दौरान महिला ने बृहस्पतिवार तड़के एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन लापरवाही की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए। झोलाछाप तत्काल प्राइवेट वाहन से महिला को शहर में परिचित क्लीनिक में लेकर गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही की तहरीर मिलती तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।




अभी किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। अगर कोई शिकायत आती है तो मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी औषधि विभाग से चेक कराया जाएगा। - डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

घटना स्थल पर प्रसूता की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

घटना स्थल पर प्रसूता की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed