फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after falling from bike on bridge while throwing coin in Ganga

Budaun News: गंगा में सिक्का डालती महिला बाइक से पुल पर गिरी, मौत

Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike on bridge while throwing coin in Ganga
उझानी कोतवाली में जानकारी देते मृतका गुड्डो के परिजन।
कछला घाट पुल पर हुआ हादसा, बेटे के साथ मायके जाने के लिए निकलीं थी गुड्डो देवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। बेटे के साथ मायके जाते समय एक महिला के लिए गंगा में सिक्का फेंकना जानलेवा साबित हुआ। पुल पर चलती बाइक से उनका सिक्का डालते समय संतुलन बिगड़ा तो वह सड़क पर गिर गईं। लहूलुहान हालत में बेटा उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। इससे पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
हादसा शनिवार पूर्वाह्न कछला गंटाघाट पुल पर हुआ। गुड्डो देवी (58) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्बूनगर निवासी अमर सिंह कश्यप की पत्नी थीं। वह बेटे मुनेश के साथ मायके कासगंज जिले में कुबेरपुर के लिए बाइक से निकलीं। बाइक पुल पर पहुंचते ही उनकी इच्छा गंगा में पैसे चढ़ाने की हुई।
विज्ञापन

बेटे का बिना बताए ही गुड्डो ने पर्स से सिक्का निकाला और गंगा की तरफ उछाल दिया। ऐसे में उनका संतुलन बिगड़ गया। वह औंधे मुंह पुल पर गिर पड़ीं और सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गईं। यह देख पुल के पास के दुकानदार भी दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से लहूलुहान महिला को बेटे मुनेश के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। गुड्डो की मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इधर, गुड्डी के पति अमर सिंह समेत परिवार के अन्य लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पति और बेटे ने गुड्डो के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
पति ने इस संबंध में पुलिस को लिखकर भी दे दिया। बाद में मेडिकल कॉलेज से गुड्डो का शव उनके पति अमर सिंह के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed