{"_id":"650437f431ac36caee06cf66","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-at-speed-breaker-badaun-news-c-123-1-sbly1035-4331-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
कछला गंगाघाट के पास बृहस्पतिवार शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कासगंज से रिश्तेदारी से नाती के साथ घर लौटते समय बुजुर्ग धनदेवी स्पीड ब्रेकर पर बाइक से फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुआ। धनदेवी (72) कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी रामस्वरूप की पत्नी थीं। वह सुबह कासगंज जिले में नगरिया स्थित रिश्तेदार के घर नाती आशीष के साथ बाइक से गई थीं। लौटते में कछला घाट मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर पर धनदेवी बाइक से फिसलकर गिर गई। सिर में चोट की वजह से वह बेहोश हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी पाकर गांव से परिवार के लोगों के साथ बेटा रमेश भी अस्पताल आ गए। तब तक चिकित्साधीक्षक की ओर से कोतवाली पुलिस को मेमो भी भेज दिया गया, लेकिन बेटे समेत परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में परिजन धनदेवी का शव लेकर घर चले गए।