फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after being hit by truck, villagers block road

Budaun News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 22 Jun 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck, villagers block road
उसावां में जाम लगाकर खड़े मृतका के परिजन। संवाद
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव सौंधामई के नजदीक शुक्रवार दोपहर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय शाहीन की मौत हो गई, जबकि उसका पति और परिवार की एक महिला घायल हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटा जाम लगा रहा। उसके बाद कहीं पुलिस जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी शाहीन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने पति वसीम के साथ बाइक पर चचेरी बहन की शादी में कलान थाना क्षेत्र के गांव पटना देवकली जा रही थी। बाइक पर पीछे परिवार की महिला चांदनी भी बैठी थी। उस दौरान वसीम हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बताते हैं कि उनकी बाइक थाना क्षेत्र गांव सौंधामई के नजदीक पहुंची थी कि तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस गई और शाहीन ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। उनकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और चांदनी दूसरी ओर जा गिरे। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम की सूचना पर उसके परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए। गांव के कई और लोग भी आ गए, जिससे मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। दोनों घायलों को उसी दौरान जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। परिवार वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कराने की मांग कर रहे थे।

इससे उन्होंने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को काफी समझाया। करीब एक घंटा तक उन्हें समझाने का क्रम चलता रहा। तब कहीं वह माने और उसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed