फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after being buried under debris as house wall and roof collapse in Barachirra village.

Budaun News: गांव बाराचिर्रा में मकान की दीवार व छत ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

Tue, 29 Sep 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under debris as house wall and roof collapse in Barachirra village.
बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद
कादरचौक। गांव बाराचिर्रा में पुराने मकान की छत और एक साइड की दीवार ढह जाने से जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के अध्यक्ष जेके सक्सेना की चाची भगवान देवी (80) की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के समय वह मकान में अकेली थीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उनका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, भगवान देवी शनिवार की रात अपने पुराने मकान में सो रही थीं। हादसा हुआ तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उनके शव को निकाला और परिजनों को जानकारी दी। मृतका के बड़े पुत्र प्रेमशंकर सक्सेना परिवार के साथ बरेली में रहते हैं, जबकि छोटे पुत्र दयाशंकर सक्सेना परिवार सहित दूसरे पक्के मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के समय भगवान देवी पुराने मकान में अकेली थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार को गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे प्रेमशंकर सक्सेना ने दी। सोमवार को लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम ने मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से और हादसे से जुड़ी स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि भगवान देवी लंबे समय से इसी पुराने मकान में रह रही थीं। उधर, एडीएम फाइनेंस महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सदर तहसील टीम से रिपोर्ट मांगी है, ताकि आपदा मद में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिलाया जा सके।

लोहाठेर में बारिश से दीवार गिरी, विधवा महिला घायल
कादरचौक। रविवार शाम लोहाठेर गांव में कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से विधवा मुकैशा घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बारिश के चलते गांव में इरफान, नसरुद्दीन और कामिल के कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जरूरी घरेलू सामान भी मलबे में दब गया है। संवाद

अलापुर में बंद पड़ा मकान गिरा
अलापुर। नगर के वार्ड नंबर 15 के सादिक वर्तमान में बदायूं में रहते हैं। मकान बंद पड़ा हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण उनका बंद पड़ा मकान गिर गया। पड़ोसियों ने फोन कर सादिक को घटना की जानकारी दी। संवाद




बारिश से बिल्सी में कई मकान गिरे, लेखपालों को जांच के निर्देश



बिल्सी। दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद कई मकान ढह गए। तहसीलदार प्रभा सिंह ने संबंधित लेखपालों को मौके पर पहुंचकर नुकसान का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।



ग्राम दबिहारी में धर्मपाल पुत्र मोरपाल शर्मा के कच्चे मकान की एक दीवार और छत का कुछ हिस्सा गिर गया। ग्राम जहानाबाद में आनंद राम पुत्र गोविंद के मकान की कच्ची छत गिरने से घर का सामान दब गया। इसी गांव में जगदीश बाबू पुत्र धनपाल का गैर आवासीय मकान पूरी तरह गिर गया। रामसजन पुत्र रोशनलाल के मकान के एक कमरे की छत गिरने से सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।



सुखवीर पुत्र धीर सिंह निवासी सतेती पट्टी सुकाल का भी कच्चा मकान बरसात में गिर गया। सिरासौल पट्टी जसा में छत्रपाल पुत्र धर्म सिंह के मकान में कच्चा कमरा छत समेत दीवार सहित गिर गया। वहीं शिव कुमार पुत्र धर्मपाल का कच्चा-पक्का पुराना आवासीय मकान भी अतिवृष्टि के कारण गिर गया।



उधर, तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी विजयपाल का कच्चे मकान की छत अचानक से गिर गई। मलबे की चपेट में आने से उनकी पत्नी राजकुमारी बाल बाल बच गई। घर में रखा कुछ सामान दब गया। संवाद








बारिश में ढहा मकान का एक हिस्सा



आसफपुर। विकास क्षेत्र के गांव दांवरी निवासी मदन गोपाल मिश्रा के कच्चे मकान का एक हिस्सा रविवार को ढह गया। इसमें छत का हिस्सा भी शामिल था। गनीमत रही कि घर के सदस्य मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे। धमाके की आवाज पर जागे। जल्दी ही परिवार के सदस्यों ने मकान खाली कर दिया। मकान के मलबे में उनका हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

बिल्सी के गांव जहानाबाद में जगदीश का गिरा मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed