फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after being buried under debris after wall collapse

Budaun News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

Sun, 28 Jan 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under debris after wall collapse
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में शुक्रवार की दोपहर दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दीवार गिरने की वजह उस पर बंदर का कूदना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी सावित्री देवी (45) पत्नी बुधपाल शाक्य बीते दिन करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए जा रहीं थी। तभी अचानक से जर्जर दीवार पर एक बंदर कूद गया। जिससे दीवार भरभरा कर महिला के ऊपर गिर पड़ी। अचानक दीवार ढहने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने मलबे से महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर एक निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कछला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed