Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman die due to ambulance got stuck in traffic jam caused by wedding procession in Budaun

बदायूं: बरात चढ़ने के दौरान सड़क पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस, बीमार महिला की चली गई जान

Sat, 28 Nov 2026 01:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Nov 2026 01:01 PM IST
सार

बदायूं में मैरिज लॉन के सामने सड़क पर बरात के कारण लगा जाम एक बीमार महिला की जान पर भारी पड़ गया। जाम में एंबुलेंस फंसने से महिला की हालत बिगड़ती चली गई। समय से अस्पताल न पहुंच पाने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
woman die due to ambulance got stuck in traffic jam caused by wedding procession in Budaun
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बदायूं में सड़क पर बरात चढ़ने के दौरान लगे जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस से अस्पताल ले जाई जा रही बीमार महिला की हालात और बिगड़ गई। हायर सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के पति ने एक मैरिज लॉन संचालक को पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मामले में वीडियो फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। 

विज्ञापन


गांव लखनपुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक पत्नी किरन की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने शहर से निजी एंबुलेंस बुलवाई और पत्नी को उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे। भूपेंद्र ने बताया कि शहर की पुरानी चुंगी के पास सड़क पर बरात चढ़ रही थी, जिससे शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी तक जाम लगा हुआ था। उनकी एंबुलेंस प्रसाद मंदिर के पास जाम में फंस गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस जाम से नहीं निकल सकी। बरेली  स्थित हायर  सेंटर  पहुंचने पर चिकित्सकों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि यदि समय से अस्पताल पहुंच जाती तो शायद उनके साथ यह अनहोनी नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मैरिज लॉन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं 
भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि लॉन में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। शादी समारोह के दौरान बराती और अन्य लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन बदायूं-बरेली मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। पति भूपेंद्र का कहना है कि उन्होंने जाम लगने के दौरान के वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें एंबुलेंस फंसी दिख रही है। बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम उन्होंने नहीं कराया था। हालांकि जाम के वक्त ही उन्होंने पुलिस को फोन पर जाम लगने संबंधी सूचना दे दी थी। 

शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने की वजह से वह तहरीर नहीं दे पाए थे। शनिवार को संबंधित मैरिज हॉल संचालक के विरुद्ध तहरीर देंगे। इधर, सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि जाम में फंसने से महिला की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed