फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dead body found in house injury marks on neck in budaun

Budaun News: घर में मिला महिला का शव, गर्दन पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Tue, 19 Nov 2024 12:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

बदायूं जिले में शादी समारोह में अपने गांव आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार तड़के घर में पड़ा मिला। उसका पति और बेटा लापता हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Woman dead body found in house injury marks on neck in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव मिहौना में मंगलवार को सुबह महिला का शव घर में पड़ा मिला। महिला की हत्या की आशंका जताई है। सोमवार की रात महिला  घर पर अकेली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला का पति सोमवार शाम से बेटे के साथ लापता है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। 

विज्ञापन


उझानी थाने के गांव मिहौना निवासी दुर्वेश की पत्नी सर्वेश देवी (30 वर्ष) का शव मंगलवार तड़के उसी के घर में पड़ा मिला। मृतका की गर्दन पर चोट के निशान थे। वह पति के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती थी, लेकिन पिछले दिनों ही वह पति और बेटे के साथ परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने को आई थी। पति सोमवार को दिन में साथ था, लेकिन शाम को वह बेटे के साथ कहीं चला गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed