{"_id":"63b977cdf7b2a217d93b2df6","slug":"woman-commits-suicide-by-setting-herself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: बाइक से पेट्रोल निकाल महिला ने खुद को लगाई आग, हुई मौत; दो महीने पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: बाइक से पेट्रोल निकाल महिला ने खुद को लगाई आग, हुई मौत; दो महीने पहले हुआ था निकाह
Sat, 07 Jan 2023 07:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:17 PM IST
सार
आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ससुराल वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन अभी किसी ने इस संबंध में न तो कोई तहरीर दी है और न ही आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली में शनिवार को 30 वर्षीय शबनम ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को जला लिया। थोड़ी ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में ससुराल और मायके वाले भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।यह मामला शनिवार सुबह करीब आठ बजे का है।
विज्ञापन
परिवारवालों के मुताबिक, उस वक्त शबनम पत्नी सोहेल शौच के बहाने बाहर गई थी। कुछ ही देर में उसने वहां खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और शौचालय के नजदीक जाकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। कुछ ही पलों में आग ने उसे चारों ओर से घेर लिया। जब परिवार वालों ने उसकी चीख पुकार सुनी तो सभी लोग दौड़कर उस ओर पहुंचे। परिवार वाले भी उसे देखकर घबरा गए। उन्होंने जैसे-तैसे कंबल आदि डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ससुराल वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवारवालों के मुताबिक, शबनम का निकाह दो नवंबर 2022 को हुआ था। एक दिन पहले ही सोहेल दूसरे राज्य में गया था। महिला का मायका नजदीकी गांव भवानीपुर खैरू में है।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर उसके मायके वाले भी पहुंच गए। रात में कोतवाली पुलिस और सहसवान सीओ चंद्रपाल सिंह भी आ गए। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन अभी किसी ने इस संबंध में न तो कोई तहरीर दी है और न ही आरोप लगाया है। ऐसे में यह भी पता नहीं लग सका है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सीओ ने बताया कि महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।