फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman along with her two year old daughter was stunned with jewelry worth lakhs

महिला की खौफनाक साजिश: रात में सबको पिलाया दूध, आंख खुलते ही सभी के पैरों तले खिसकी गई जमीन

Thu, 14 Apr 2022 09:56 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 09:56 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से छानबीन करने के बाद मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।

विज्ञापन
woman along with her two year old daughter was stunned with jewelry worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर के एक मोहल्ले से बुधवार रात एक महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गई। बृहस्पतिवार तड़के उसकी सास ने दरवाजा खुला देखा तो परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया मगर कोई भी सहज नहीं उठ पाया। पति व बच्चों ने बताया कि रात में दूध पीने के बाद सभी बेसुध होकर सो गए। दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का शक जताते हुए पति और देवर ने पुलिस को बुला लिया। इस दौरान परिवार वालों ने पड़ोस के युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया। ऐसे में पुलिस ने उस युवक के घर पहुंचकर भी छानबीन की।

विज्ञापन


पांच बच्चों में सबसे छोटी दो साल की मासूम बेटी के साथ विवाहिता के चंपत होने का घटनाक्रम बुधवार रात एक बजे का है। विवाहिता की सास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे वह उठीं तो दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में देखा तो अलमारियां भी खुली थीं लेकिन उनके अंदर रखे जेवर, ढाई लाख रुपये नदारद थे। उन्होंने बताया कि उनके दूसरे पुत्र की अगले महीने शादी है, उसी के लिए जेवर बनवाए थे।
विज्ञापन


पति के मुताबिक बुधवार देर शाम उसकी पत्नी ने सभी लोगों को अलग-अलग गिलास में दूध पिलाया था। दूध पीने के बाद सभी बेसुध होकर सो गए। परिजन ने पड़ोस के एक युवक पर विवाहिता को ले जाने का आरोप लगाया, यह भी कहा कि पत्नी साथ में ढाई लाख रुपये और जेवर भी ले गई । पति ने पुलिस को मौके पर बुलाकर पूरे घटनाक्रम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed