{"_id":"778157a1c64f8b886f252ce0503c13e3","slug":"winter-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड पर भारी पड़ी आस्था गंगातट पर उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड पर भारी पड़ी आस्था गंगातट पर उमड़ा सैलाब
उझानी/कछला (बदायूं)।
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष पूर्णिमा पर सोमवार को कछला गंगाघाट हर-हर गंगे से गूंज उठा। हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने डुबकी लगाकर भजन-कीर्तन किया। माघ मास में प्रतिदिन गंगा स्नान करने के लिए कई परिवार कल्पवास के लिए भी पहुंच गए। घाट पर आस्था का सैलाब नजर आया।
कछला गंगाघाट पर सुबह से गंगा स्नान करने लिए महिला और पुरुषों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्वाह्न में घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या खासी रही। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर हवन-पूजन कराया। सूर्यदेव का अर्घ्य भी दिया गया। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ घाट पर भजन-कीर्तन की गूंज भी सुनाई दी। महिलओं ने खास अंदाज में धार्मिक कार्यक्रम भी कराए।
कल्पवास के लिए पहुंचे कई परिवार के लोगों ने धर्मशालाओं और साधु-संतों के सानिध्य में डेरा जमा लिया है। कल्पवास करने के पीछे लोगों का मानना है कि माघ मास में प्रतिदिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। यहां तक कि बालिकाएं सूर्य निकलने से पहले स्नान कर घरों पर भी भजन-कीर्तन किया करती है। उधर, घाट पर स्नानार्थियों की सुविधा के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम भी कराए गए।
विज्ञापन
चौकी के सामने लगा जाम
उझानी। पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला पुलिस चौकी के सामने आवागमन प्रभावित रहा। श्रद्धालुओं के निजी वाहन भी हाईवे पर खड़े कर दिए जाने से रोडवेज बस और भारी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जाम भी लगा रहा।