{"_id":"5d6a743c8ebc3e93cb7639dd","slug":"wine-badaun-news-bly374329637","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में मिले देसी शराब के 16 पौवा, पहले चालान काटा फिर धंधेबाज को दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में मिले देसी शराब के 16 पौवा, पहले चालान काटा फिर धंधेबाज को दी जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गद्दीटोल मोहल्ले में परचून की दुकान में देसी शराब की बिक्री का भंडाफोड़ हो जाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बरामदगी की औपचारिकता भी पूरी कर ली। कुछेक और मोहल्लों में भी धंधे की बात लोगों की जुबां से पुलिस तक पहुंच गई है। हालांकि पुलिस की ऐसे दुकानदारों पर भी नजर है लेकिन गद्दीटोला के धंधेबाज की निशानदेही पर उसकी दुकान में ही बब्बर शेर ब्रांड के 16 पौवा मिले। इसके बाद चालान काटने के साथ ही पुलिस ने धंधेबाज को कोतवाली से ही जमानत दे दी।
परचून की दुकान पर देसी शराब की बिक्री का मामला शुक्रवार सुबह में मोहल्ले के ही लोगों के जरिए पकड़ में आया था। कुछ लोगों ने अपने सेलफोन से दुकानदार से बातचीत करते हुए शराब खरीदने की वीडियो भी बना ली थी। जब इसकी भनक कोतवाली पुलिस को लगी तो दुकानदार सुनील को दबोच लिया था लेकिन तब कोई पौवा बरामद नहीं किया गया। बाद में पुलिस उसे लेकर फिर दुकान पर पहुंची और एक कार्टून में रखे शराब के 16 पौवा बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान सुनील ने पुलिस के सामने हकीकत भी बयां कर दी है। बरामदगी की औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने शाम को ही उसका चालान काट दिया फिर दफा-60 में उसे कोतवाली से जमानत दे दी गई।
गली-मोहल्लों में परचून की दुकानों पर चल रहे देसी शराब के पौवों की बिक्री के खुले खेल को लेकर पुलिस को सुनील के जरिए कुछ ऐसे दुकानदारों के नाम पता लग गए हैं जो धंधे में लिप्त हैं। बहादुरगंज और भर्राटोला मोहल्ले की तीन-चार दुकानों पर धंधे की बात सामने आने लगी है। धंधेबाजों के तार राजनीतिक पहुंच वाले लोगों से जुड़े होने की चर्चा भी शुरू हो गई है। इधर, कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि देसी शराब गली-मोहल्लों में बेचे जाने को लेकर पुलिस की एक टीम बना दी गई है जो शक होने पर छापा मारकर कार्रवाई को भी अंजाम देगी।