{"_id":"57ade6ef4f1c1bb17cee447c","slug":"will-not-stop-the-train-now-resident-dbtori","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेन रोककर प्रदर्शन नहीं करेंगे दबतोरी वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रेन रोककर प्रदर्शन नहीं करेंगे दबतोरी वासी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अब ट्रेन रोककर प्रदर्शन नहीं करेंगे दबतोरी वासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरपीएफ के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन किया स्थगित
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर बंद किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को ट्रेन बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन रेल अधिकारियों और आरपीएफ के समझाने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
ग्रामीणों ने मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित एक शिकायती पत्र दबतोरी स्टेशन मास्टर सुनील कुमार को दिया था, जिसमें 13 अगस्त को ट्रेन रोककर धरना प्रदर्शन करने का तय किया था। शुक्रवार दोपहर को आरपीएफ थाना चंदौसी के प्रभारी मनोज कुमार और पुलिस चौकी प्रभारी दबतोरी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन लोगों की शिकायत को दिल्ली तक पहुंचा दिया गया है। अधिकारी ट्रेन चलाने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। कहा कि मंडल में रेल चालकों की कमी के चलते 25 ट्रेनों को बंद किया गया है, चालक मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस पर धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।
------
आरपीएफ ने कर दी कार्रवाई
दबतोरी। तीन दिन पहले पुरवाखेड़ा रेलवे हॉल्ट पर हजारों महिलाओं और पुरुषों ने मुरादाबाद-बरेली के बीच चलने वाली ट्रेन को करीब दो घंटे तक रोके रखा। तब एसडीएम बिसौली रामदत्तराम ने ग्रामीणों को समझाकर ट्रेन संचालित कराई थी। इस मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें 40 लोगों की पहचान वीडियोग्राफी से कर ली गई है। इन लोगों के बारे में जानकारी करने के लिए आरपीएफ की टीम ने बीते दिनों सेंटा खेड़ा, सिरसांबा, पुरवाखेड़ा आदि गांवों में जा जाकर नाम पते नोट किए। आरपीएफ ने 91 वर्षीय शहजादे सिंह निवासी सिरसावां को ट्रेन रोकने के मामले का नेतृत्व करना दिखाया।