फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will not let the new tradition

नहीं पड़ने दी जाएगी नई परपंरा

Wed, 21 Sep 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी परमीशन, रोड किनारे नहीं बेच पाएंगे पटाखे
डीएम-एसएसपी ने एसडीएम और सीओ दिए निर्देश

मोहर्रम, नवरात्र एवं दशहरा आदि पर्वों पर कोई भी नई परपंरा कायम नहीं करने दी जाएगी। जुलूसों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। असमाजिकतत्वों और खुराफात करने वालों के साथ कोई रियायत नहीं होगी। 
बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार एवं एसएसपी सुनील सक्सेना ने कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में त्योहारों एवं आयोजनों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएमए सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी अंजाम दें। किसी भी स्थान पर कोई भी अप्रिय घटना होने पर संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। दुर्गा जागरण आयोजन से पूर्व अनुमति लेना होगी। पटाखे बेचने वाले निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही निश्चित स्थान पर ही पटाखे बेच सकेंगे। रोड किनारे किसी पटाखे की दुकान नहीं लगने दी जाएगी। उन्होंने एसओ और पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा है कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाई जाए। खनन को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक बार पुन: निरीक्षण करा लिया जाए। कोई कैमरा खराब हो तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। जिले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 17 सितबंर से 16 नवबंर तक प्रभावी रहेगी। बैठक में एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त हवलदार यादव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपी आरए संजय राय, नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव सहित सभी एसडीएमए सीओ और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed