फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will have to wait till April to build a house in housing development

Budaun News: आवास विकास में घर बनाने के लिए अप्रैल तक करना पड़ेगा इंतजार

Tue, 19 Dec 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait till April to build a house in housing development
कॉलोनी में सभी व्यवस्थाएं नहीं हो पाईं पूर्ण, कुछ वक्त और लगेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। आवास विकास परिषद ने सन 2020 में दूसरे चरण में प्लॉटों का आवंटन किया था। प्लाॅट खरीदने वालाें के लिए सड़क, पानी समेत अन्य सुविधाओं को पूरा करने के लिए तीन साल का समय लिया था। तीन साल जनवरी में पूरे हो रहे है, लेकिन सभी सुविधाएं परिषद की तरफ से पूरी नहीं हो सकी हैं। ऐसे में लोगों को फिलहाल अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा।
लंबे समय बाद वर्ष 2020 में लॉटरी सिस्टम से प्लॉट दिए गए। आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवास विकास परिषद ने सभी लोगों को इस बात का भरोसा दिया था कि तीन वर्ष के अंदर कॉलोनी को पूरी तरह विकसित कर दिया जाएगा और उन्हें उनके प्लाॅट पर कब्जा दे दिया जाएगा। अब वह समय पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि नए साल में वह अपना घर बनाने का काम शुरू करा देंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों को फिलहाल झटका लगा है। परिषद के अनुसार अप्रैल में जाकर लोगों को प्लाॅट दिए जाएंगे। उससे पहले देना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अभी कुछ काम वहां पर होना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अवशेष आवासीय प्लाॅट का भी होगा आवंटन
आवास विकास परिषद इस बात की प्रतीक्षा कर रहा है कि फेस टू कॉलोनी में अवशेष आवासीय प्लाॅट का आवंटन जल्द हो। इसके लिए वह उच्च अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।

-
प्लाॅट खरीदने वाले लोगों को तीन साल का समय दिया गया था, लेकिन तय समय में सभी सुविधाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। अप्रैल तक उनको पूरा करके लोगों को प्लाट हैंडओवर कर दिए जाएंगे।
-आशीष शर्मा, जेई, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed