फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife stabbed and husband shot in Alapur in Budaun

Budaun News: गोली लगने से पति घायल, पत्नी चाकू से जख्मी, परिवार वालों ने लगाया ये आरोप

Wed, 28 Feb 2024 03:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed and husband shot in Alapur in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार रात महिला चाकू और उसका पति गोली लगने से घायल हो गया। उनके परिवार वालों ने पुत्रवधू के परिवार वालों पर हमला करने का आरोप लगाया। फिलहाल घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव बिलहरी निवासी इशाक (45) के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर में खाना बनाया जा रहा था। आरोप है कि तभी उसकी पुत्र वधू के परिवार वालों ने आकर उसके घर वालों पर हमला कर दिया। पुत्र वधू के परिवार वालों ने इशाक पर गोली चलाई, जिससे इशाक हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गए जबकि उन्होंने उनकी पत्नी नसीमा (40) को चेहरे पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके बेटे एजाज की गांव से ही शादी हुई थी। उनकी पुत्रबधू से मुकदमेबाजी चल रही है। करीब एक सप्ताह से दोनों पक्षों में जमकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर पुत्र वधू के परिवार वालाें ने हमला कर दिया। फिलहाल थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि वह मामले की जानकारी कर रहे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed