Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife pressured him to stay in Delhi upset husband committed suicide in Budaun

पत्नी से परेशान पति ने दी जान: मरने से पहले रिकॉर्ड किया ऑडियो, ससुरालवालों पर लगाए कई आरोप

Tue, 11 Nov 2025 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 06:12 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने मरने से पहले ऑडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें पत्नी और ससुरालवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है

विज्ञापन
Wife pressured him to stay in Delhi upset husband committed suicide in Budaun
राहुल दुबे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर रजी चौक निवासी राहुल दुबे (22 वर्ष) का शव मंगलवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी पत्नी व ससुरालवालों को मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


फोन में मिले ऑडियो में राहुल कहता है कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह लगातार उसको परेशान करती आ रही थी। सात लाख रुपये की मांग करती थी और अपने भाई-भाभी, बहन-बहनोई के साथ दिल्ली में रहने का दबाव बना रही थी। परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मृतक के भाई शिवम दुबे ने बताया कि राहुल जागरण पार्टी में काम करता था। साथ ही इको गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी 21 मई 2023 को सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद की रहने वाली दुर्गा दीक्षित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने भाइयों के साथ दिल्ली में रह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में दोस्त ने करवाया एमबीबीएस छात्र का अपहरण, 50 लाख रुपये फिरौती मांगी, गिरफ्तार
 

Trending Videos

पत्नी बना रही थी तलाक का दबाव 
शिवम के मुताबिक भाभी दुर्गा भाई के साथ रहना नहीं चाहती थी। उसने एक मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। आरोप है कि दुर्गा उससे तलाक का दबाव बना रही थी। साथ ही सात लाख रुपये भी मांग रही थी। राहुल उसको तीन लाख रुपये तक देने को कह रहा था। इसके बाद भी वह घरेलू हिंसा का मुकदमा पूरे परिवार पर लिखाने की धमकी दे रही थी। 

इसी परेशान होकर राहुल ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने परिवार व मिलने वाले लोगों के पास ऑडियो भेज दी। उसमें उसने अपनी पत्नी व ससुरालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed