फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife molested, husband thrashed for protesting, report filed

पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wife molested, husband thrashed for protesting, report filed
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में छोटी ज्यारत आई महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की, इससे उसके गंभीर चोटें आईं हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। दंपती के मुताबिक वह दोनों लोग दो दिन पहले चादर चढ़ाने छोटी ज्यारत आए थे। यहां से चादर चढ़ाकर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी रेता बजरी की टाल के नजदीक ऊपरपारा निवासी वसीम ने महिला का हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। ये देखकर उसके पति ने विरोध किया। आरोपी ने अपने दो और साथियों को बुला लिया और महिला के पति को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इससे पति के गंभीर चोटें आईं। ये देखकर कुछ लोग आ गए। उन्होंने आरोपियों से दंपती को बचाया। उनके साथ गालीगलौज की और तेजाब डालकर उन्हें जलाने की धमकी भी दी। इसके बाद दंपती ने कोतवाली जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने वसीम समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed