{"_id":"6ab41f150ff2dd458a0e25b4","slug":"wife-living-apart-for-15-years-suspects-murder-following-husbands-death-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173838-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 15 साल से अलग रह रही पत्नी ने पति की मौत पर जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 15 साल से अलग रह रही पत्नी ने पति की मौत पर जताया हत्या का शक
विज्ञापन
इस्लामनगर। गांव गढ़ी अगरास में बीमार चल रहे पान सिंह (40) की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। करीब 15 साल से पति से अलग रह रही पत्नी ने पति की मौत के बाद गांव पहुंचकर उनके चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। हत्या के आरोप की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
गांव गढ़ी अगरास निवासी पान सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। परिजन प्रेमपाल के मुताबिक, करीब 15 साल पहले उसकी पत्नी राजवती बच्चों के साथ दिल्ली चली गई थी। बाद में उसने दिल्ली में ही दूसरी शादी कर ली और वहीं रहने लगी। पान सिंह गांव में अकेले रहने लगे।
उन्होंने बताया कि कुछ समय से पान सिंह बीमार चल रहे थे। उनकी हालत देखकर उनके चचेरे भाई राजवीर उन्हें अपने घर ले गए और उनके रहने, खाने-पीने और इलाज की जिम्मेदारी संभालने लगे। इसी बीच पान सिंह ने अपनी एक बीघा जमीन अपने चचेरे भाई राजवीर के नाम कर दी।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मंगलवार को मौत होने के बाद पत्नी को भी सूचना दी गई। गांव पहुंचकर पत्नी ने पति के चचेरे भाइयों पर पति की हत्या का आरोप लगाया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत बीमारी से होना संज्ञान में आया है। आरोप के चलते शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।