फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife dies due to quack treatment, he himself commits suicide due to separation

Budaun News: झोलाछाप के इलाज से पत्नी की मौत, वियोग में खुद भी दी जान

Thu, 01 Aug 2024 06:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 01 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Wife dies due to quack treatment, he himself commits suicide due to separation
रवेंद्र का फाइल फोटो।
दातागंज। गांव भटौली में पत्नी वियोग में रवेंद्र (24) ने श्मशान भूमि में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। करीब डेढ़ माह पहले झोलाछाप से इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से युवक परेशान रहने लगा था। वह अक्सर श्मशान भूमि में जाकर बैठा रहता था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

ग्राम भटाैली निवासी रवेंद्र पुत्र रामऔतार का परिवार मूलरूप से समरेर के नजदीक गौटिया का रहने वाला था। वह करीब 10-12 साल से भटौली गांव में मकान बनाकर रह रहे थे।उनकी डेढ़ साल पहले ही चांदनी से शादी हुई थी। अब से करीब डेढ़ माह पहले उनकी पत्नी गर्भवती थी, उन्होंने चांदनी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन डॉक्टर ने जबरन उसका ऑपरेशन कर दिया। इससे ज्यादा रक्त बहने से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से रवेंद्र पत्नी वियोग में परेशान थे।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि वह मंगलवार शाम घर से रस्सी लेकर चले गए थे और जिस श्मशान में उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें ढूंढते हुए श्मशान पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed