फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife being pregnant became the reason for murder, husband and mother-in-law arrested

Budaun News: पत्नी का गर्भवती होना बना हत्या का कारण, पति व सास गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wife being pregnant became the reason for murder, husband and mother-in-law arrested
अलापुर। थाना पुलिस ने गला दबाकर महिला की हत्या के मामले में शुक्रवार को पति व सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सास को जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग होने के चलते पति को बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है। पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी ढाई महीने की गर्भवती थी। बोला- उसके संबंध पत्नी से शादी से पहले के चले आ रहे हैं, लेकिन उसने गर्भवती होने की बात कभी नहीं बताई।
विज्ञापन

अलापुर कस्बा के वार्ड एक निवासी यादराम के 17 साल के बेटे की शादी शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा सिमरा निवासी रामनिवास की बेटी नीरज से 22 जनवरी को हुई थी। यादराम का बेटा और नीरज ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। दोनों के पहले से ही प्रेम संबंध थे। इस वजह से परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार रात युवक ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के पिता ने बेटी के पति, ससुर यादराम, सास कांति, जेठ रवि, ननद अंजू चचिया ससुर लालाराम, और दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसने शादी खुद की मर्जी से की थी, लेकिन नीरज ने गर्भवती होने की बात उससे छुपाई थी। जब वह विदा होकर घर आई तो उसने कहा कि वह ढाई महीने की गर्भवती है। होने वाला बच्चा उसका है। नीरज की बात पर उसे विश्वास नहीं हुआ।
उधर, यह बात जब परिवार के लोगों को पता लगी तो वह तरह-तरह की बातें करने लगे। परिवार के लोग ही ताने देने लगे, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। बुधवार की रात उसने नीरज से बच्चे के बारे में फिर जानकारी की। इस पर वह विवाद करने लगी।
कहने लगी कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का है। इस दौरान वह तैस में आ गया। विवाद होने के बाद परिवार के लोगों से मिला। वहां भी उसे ताने मिले। इसके बाद उसने कमरे में जाकर पत्नी का गला दबा दिया। तुरंत ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पति के नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह बरेली भेजा है, जबकि सास कांति को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों ने मृतका के गर्भवती होने के शक में हत्या की थी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed