फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wife

दिव्यांग पति के साथ नहीं रहना चाहती पत्नी, बुलाने गया तो हुई पिटाई

Wed, 20 Nov 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
wife
दबतोरी। बिसौली क्षेत्र के ग्राम मुसियानगला में पत्नी को लेने ससुराल गए एक युवक की उसके ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। महिला भी अपने पति के साथ जाने से इनकार कर रही थी। बताते हैं कि युवक दिव्यांग है, इसलिए महिला उसके साथ रहना नहीं चाहती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुसियानगला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पहले नोएडा में रहने वाले रामफल के दिव्यांग बेटे सुरेश के साथ की थी। कुछ दिन पहले सुरेश की पत्नी अपने मायके मुसियानगला में आ गई थी। सुरेश ने फोन पर ससुराल वालों से पत्नी को भेजने का अनुरोध किया लेकिन ससुराल वालों ने उसे नहीं पहुंचाया। इसके बाद युवक अपनी ससुराल पहुंचा। यहां किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सुरेश ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सुरेश को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गई। यहां युवक ससुराल वालों और पुलिस से अपनी पत्नी को साथ ले जाने की बात कही, लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला ने दिव्यांग पति के साथ रहने से ही इनकार कर दिया, जिसके बाद सुरेश बगैर पत्नी के अपने घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed