{"_id":"6a4ffd24f08987798e009d99","slug":"wife-and-young-man-accused-of-abetment-of-suicide-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168091-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी और युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी और युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन
उसावां। गांव नगरिया चिकन में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले को बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने नया मोड़ दे दिया। वीडियो में युवक गांव के ही एक युवक पर पत्नी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन निवासी पंकज 28 पुत्र हरप्रसाद ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी एक युवक और पंकज की पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 8 जुलाई की सुबह पत्नी युवक के साथ कहीं जा रही थी। रोकने पर उसने कहा कि खुदकुशी कर लो, नहीं तो मुझे मरवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इससे आहत होकर पंकज ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। वायरल वीडियो में भी पंकज अपनी पत्नी और युवक के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहता है कि इसी कारण घर में रोज विवाद होता था। वीडियो में मौजूद लोग उसे समझाने का प्रयास करते हैं, जिस पर वह गेहूं में डालने वाली दवा खाने की बात कहता है।
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। उसावां थाने में मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अशेष नाथ सिंह, सीओ दातागंज