फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife absconded with cash and jewellery worth Rs 5 lakh

Budaun News: पांच लाख की नकदी व जेवर लेकर पत्नी चंपत

Tue, 29 Jul 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Wife absconded with cash and jewellery worth Rs 5 lakh
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी पर नशा करती है। पुलिस ने पत्नी समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझिया रोड निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2023 में बरेली के नेकपुर गणेश नगर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी का व्यवहार आपत्तिजनक व असामाजिक रहा। वह नियमित रूप से शराब व नशीले पदार्थों का सेवन करती थी। देर रात तक घर से बाहर रहती है। इससे उसके चरित्र पर संदेह होने लगा। इससे उन्हें मानसिक व सामाजिक परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सुधार नहीं हुआ। वह उनकी मां के साथ मारपीट करती थी। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

तब उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसके इन कृत्यों में उसके परिवार के लोग भी शामिल है। 12 जुलाई को वह मायके जाते समय घर से सोने चांदी के जेवर, पांच लाख नकद चोरी कर ले गई, तब से अब तक घर नहीं लौटी है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed