फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Who will be our companion, if you don't listen then who will?'

Budaun News: ‘साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा’

Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Who will be our companion, if you don't listen then who will?'
श्याम बाबा के जगराते में पूजन करते महंत महाराज। आयोजक - फोटो : chineni news
उझानी। खाटू नरेश श्री श्याम बाबा के जगराते में पूरी रात भजनों की रसधार बही। रविवार तड़के तक चले जगराते में गायकों ने समा बांध दिया। दिल्ली के प्रदीप आशीर्वाद ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न बनोगे तो कौन बनेगा सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में श्याम जगराता शुरू होने पर महंत महाराज अजय कुमार मित्तल ने पूजन कराया। शीश के दानी श्याम प्रभु के दरबार में ज्योति भी प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद दिल्ली निवासी गायक प्रदीप आशीर्वाद के भजनों ने समा बांध दिया। साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न बनोगे तो कौन बनेगा सुनकर भक्त भी उसे दोहराने लग गए। दिल्ली के अभि आशीर्वाद और गुरुग्राम के नरेश कुमार सैनी ने कई भजन सुनाए। गायक सैनी ने श्याम बाबा का गुणगान करते हुए भक्तों के प्रति उनके भाव का वर्णन किया। भजनों पर महिलाएं भी झूम उठीं।
विज्ञापन

महिलाओं समेत भक्तों ने श्याम दरबार की परिक्रमा भी की। तड़के आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल समेत प्रमुख व्यक्तियों को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाओं में अमित मित्तल, दीपक गर्ग, अशोक गर्ग, अमित अग्रवाल, गगन मित्तल, सुनील सचदेवा, राघवेंद्र वर्मा, धीरज मित्तल, विवेक वार्ष्णेय, वरुण मित्तल, आयुष बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed