फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   who is living truthfully, that can not disturbed

‘सच्चाई के रास्ते पर चलने वाला कष्ट नहीं उठाता’

Mon, 07 Dec 2015 07:48 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 07 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
who is living truthfully, that can not disturbed
कथा  के अंतिम दिन तनयकृष्ण महाराज ने कहा कि सुदामा और कृष्ण का प्रसंग भी भगवान और भक्त के बीच अटूट रिश्ते का हिस्सा है। सुदामा को कृष्ण को क्या दे दिया यह तो सुदामा घर लौटते वक्त भी समझा पाया लेकिन प्रभु ने मित्रता की भी अनूठी मिसाल पेश कर दी। प्रभु की कृपा का नतीजा है कि जो सच्चाई के रास्ते पर चलने हैं, कभी कष्ट नहीं उठाते। भगवान जब भी किसी पर कृपा बरसाते हैं तो उसका कल्याण हो जाता है। चाहकर भी कोई उसे रोक नहीं सकता। कथा व्यास ने ध्रुव का प्रसंग भी सुनाया।
विज्ञापन

कथा के दौरान श्री ब्राह्मण सभा की ओर से अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने कथा व्यास को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सर्राफ प्रदीप गोयल ने दक्षिणा दी। आयोजकों में अमित प्रताप सिंह और संजीव गुप्ता ने तनयकृष्ण महाराज को अंगवस्त्र के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कथा प्रेमियों में महिला और पुरुषों ने उन्हें यथा संभव भेंट प्रदान की। देर शाम तक चले धार्मिक कार्यक्रम में कथा व्यास ने राधा-कृष्ण से जुड़ा भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed