फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the water level of Ganga decreased, that of Ramganga increased

Budaun News: गंगा का जलस्तर घटा तो रामगंगा का बढ़ा

Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
When the water level of Ganga decreased, that of Ramganga increased
गंगा किनारे के गांवों में बरती जा रही है सतर्कता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। गंगा नदी का जलस्तर बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को काफी कम हो गया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली लेकिन उधर रामगंगा जलसतर्क बढ़ा जाने पर उससे जुड़े गांवों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी।
जिले में होकर जा रही गंगा नदी का पिछले दिनों जलस्तर बढ़ गया था। इसके पीछे पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश होना माना जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा से बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को कम पानी छोड़ा गया, जिसकी वजह से गंगा का जलस्तर कम हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को जहां कछला में जलस्तर 162 मीटर गेज रिकॉर्ड किया गया था, वह बृहस्पतिवार को घटकर 161.35 रह गया। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर और कम होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार नरौरा से 13, 994, बिजनौर से 18,471 और हरिद्वार से 34606 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि रामगंगा में बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को रामगंगा का गेज 157.370 था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 157.500 हो गया। अगर इसी तरह रामगंगा का जलस्तर बढ़ा तो दातागंत क्षेत्र में बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed