फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the thieves shouted, the villagers opened fire, creating an atmosphere of fear

Budaun News: चोरों का शोर हुआ तो ग्रामीणों ने की फायरिंग, खौफ का माहौल

Wed, 20 Aug 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
When the thieves shouted, the villagers opened fire, creating an atmosphere of fear
बिनावर। गांव में चोरों के घुसने पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। क्षेत्र के लोग चोरों की आवाजाही से परेशान होकर रातें जागकर बिता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकरोडी में सोमवार की रात करीब 11 बजे गांव के फखरूद्दीन के घर के सामने कुछ अंजान लोग घूम रहे थे। फखरुद्दीन इन्हें देखकर चोर-चोर की आवाज लगाने लगा। आवाज सुनकर गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण पहुंचे, तब तक वे लोग भाग चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरों में भय फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी गांव के बाहर कुछ लोग देखे गए थे। ग्रामीण चोरों के डर से रात को अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकलते। प्रधान प्रतिनिधि विद्याराम ने बताया कि शोर हुआ था, लेकिन फायर होने की जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया गांव में फायरिंग होने या गांव में चोर आने की शिकायत नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed