{"_id":"66d3065406dfcf57b70cd7d6","slug":"when-the-tenant-did-not-vacate-the-shop-the-landlord-vandalized-shop-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किरायेदार ने दुकान नहीं की खाली तो मकान मालिक ने की तोड़फोड़, जमकर चलाए हथौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किरायेदार ने दुकान नहीं की खाली तो मकान मालिक ने की तोड़फोड़, जमकर चलाए हथौड़े
Sat, 31 Aug 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:32 PM IST
सार
दुकानदार का आरोप है कि मकान स्वामी दुकान को जबरन खली कराना चाह रहा है, जबकि वह हर माह दुकान का किराया दे रहे हैं। दुकान खाली न करने पर दबंगों ने शनिवार को दुकान तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
मकान मालिक पर तोड़फोड़ करने का आरोप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में वर्षों से किराया देकर दुकान चला रहे व्यक्ति की दुकान को शनिवार सुबह दुकान मालिक ने जबरन खाली कराने का प्रयास किया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। किराये की दुकान को लेकर मामला कोर्ट में विचारधीन है। दुकानदार ने बताया कि मकान स्वामी दुकान को जबरन खाली कराना चाह रहा है, जबकि वह हर माह दुकान का किराया देते हैं। दुकान मंदिर समिति की है। दुकान मालिक मंदिर समिति का अध्यक्ष है।
सिविल लाइन क्षेत्र के मीरा सराय निवासी लालाबहादुर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पास वर्षों से मंदिर समिति की दुकान किराये पर है। वह उसमें मिष्ठान भंडार चलाते हैं। हर माह समय पर किराया अदा भी करते हैं। इसके बाद भी दुकान मालिक खाली कराना चाह रहा है।
लालाबहादुर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां इसको लेकर वाद दायर किया है। इसके बाद भी 23 जुलाई को जबरन दुकान खाली कराने की कोशिश की गई। पीड़ित का आरोप है कि उस वक्त सिविल लाइन पुलिस ने उसे थाने में बंद कर दिया। कोरे कागज पर अंगूठा लगवाकर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
दुकानदार का आरोप है कि शनिवार की सुबह दुकान मालिक ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया। हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शांतिभंग न हो, इसके लिए कार्रवाई कर चुके हैं। अगर दुकान में तोड़फोड़ की है तो कार्रवाई की जाएगी।