फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the raid happened, the operator ran after locking the patients in the hospital

Budaun News: छापा पड़ा तो मरीजों को अस्पताल में बंद करके भागा संचालक

Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
When the raid happened, the operator ran after locking the patients in the hospital
(27 बीडीएन-18)बिसौली में केएमसी हेल्थ केयर सेंटर सील कराती एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद
बिसौली (बदायूं)। बिसौली में बिना पंजीकरण चल रहे एक अस्पताल पर एसडीएम ज्योति शर्मा ने छापा मारा तो उसका संचालक मरीजों को अस्पताल के अंदर बंद करके भाग गया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताले तुड़वाकर मरीजों को बाहर निकाला। इनमें एक मरीज को स्वास्थ्य केंद्र और एक बच्ची को महिला अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के पिता ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीएम ने अस्पताल सील करा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति शर्मा ने सोमवार देर शाम केएमसी हेल्थ केयर सेंटर पर अचानक छापा मारा। यह निजी अस्पताल लंबे समय से बिसौली में बिल्सी रोड पर बिना पंजीकरण चल रहा था और न ही कोई डॉक्टर यहां बैठता था। अप्रशिक्षित कर्मचारी यहां काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम एसडीएम ज्योति शर्मा ने एक कर्मचारी को मरीज बनाकर निजी अस्पताल भेजा था लेकिन संचालक को उनके आने की खबर लग गई। इससे वह एक बच्ची समेत दो मरीजों को अस्पताल में बंद करके भाग गया। संचालक ने अस्पताल में काम करने वाले चार कर्मचारियों को भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पुलिस को बुलाकर अस्पताल के ताले तुड़वाए। एसडीएम ने दोनों मरीजों को बाहर निकलवाया। इनमें पुरुष मरीज को स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जबकि नवजात बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा गया। यहां काम करने वाले चारों लोगों को पकड़ लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

बताते हैं कि इस अस्पताल में तीन दिन पहले एक महिला की डिलीवरी हुई थी। तब से उसकी बच्ची भी यहीं भर्ती थी लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एसडीएम ने अस्पताल को सील करा दिया है। बच्ची के पिता ने संचालक समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।
- निजी अस्पताल बिना पंजीकरण चल रहा था। अस्पताल को सील करा दिया गया है। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed