{"_id":"6621849a610e25d29a0d5f37","slug":"when-the-husband-came-home-drunk-the-village-heads-wife-sent-him-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117301-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब पीकर घर आया पति तो ग्राम प्रधान पत्नी ने भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब पीकर घर आया पति तो ग्राम प्रधान पत्नी ने भिजवाया जेल
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान पत्नी से शराब पीकर गालीगलौज और मारपीट करना पति को महंगा पड़ा गया। पत्नी की सूचना पर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
कैली गांव की ग्राम प्रधान आरती ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका पति राजकिशोर रोजाना शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। वह उसे लगातार परेशान कर रहा है, जिससे वह काफी तंग आ चुकी है। इस संबंध में थाना पुलिस ने राजकिशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की, लेकिन बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। शाम के समय उसका चालान कर दिया गया।न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने एक दिन पहले तहरीर दी थी। दूसरे दिन उसने तमंचा लेकर अपने पिता पुत्तूलाल को हड़काया था। उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।