फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When Sita crossed the Lakshman Rekha, Ravana abducted her.

Budaun News: सीता ने पार की लक्ष्मण रेखा तो रावण ने हरण कर लिया

Tue, 30 Sep 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
When Sita crossed the Lakshman Rekha, Ravana abducted her.
अलापुर। जगत में चल रहे रामलीला महोत्सव के मौके पर सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता पंचवटी में मौजूद हैं कि सामने स्वर्ण मृग गुजरता है, जिसे देख सीता उसकी खूबसूरती को लेकर भगवान राम से उसके शिकार कर लाने को कहती हैं। सीता के आग्रह पर श्रीराम विवश हो जाते हैं और हिरण के शिकार को निकल जाते हैं। हिरण के रूप में दुष्ट राक्षस मारीच था। राम तो इस बात को समझते थे लेकिन उन्हें लीला करनी थी और सीता की बात मान गए। हिरण का पीछा करते हुए वह काफी दूर निकल गए। बाद में सीता को राम के चीखने की आवाज सुनाई देती है, जो हिरण बने मारीच ने ही निकाली थी। सीता यह आवाज सुन लक्ष्मण को अपनी चिंता से अवगत कराती हैं। लक्ष्मण एक रेखा खींचते हुए सीता को इस रेखा को पार न करने की हिदायत देकर राम की आवाज की ओर चले जाते हैं। इधर, रावण एक साधू के वेश में आकर सीता से भिक्षा मांगता है। सीता समझ नहीं पातीं और साधू बने रावण के कहने पर रेखा पार कर जाती हैं और मौका पाकर रावण उनका हरण कर लेता है। इस भाव पूर्ण दृश्य को देख दर्शक भावुक हो उठते हैं। सीता हरण के दौरान उनके करुण क्रंदन पर महिला दर्शक भी रोने बिलखने लगती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed