फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When she refused to marry him, the young man committed suicide by hanging himself while his girlfriend committed suicide by consuming poison

Budaun News: शादी से मना किया तो युवक ने फंदे से लटककर तो प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

Sat, 10 May 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
When she refused to marry him, the young man committed suicide by hanging himself while his girlfriend committed suicide by consuming poison
संजीव का फाइल फोटो।
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं नजदीक के एक गांव निवासी युवती ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। युवती के गर्भवती होने की भी चर्चा है। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवती का अंतिम संस्कार कर लिया। वहीं युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव भगतानगला निवासी संजीव (19) पुत्र निरंजन का अपनी रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती पास के ही एक गांव की रहने वाली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था। युवती गर्भवती बताई जा रही है। दोनों के घरवाले शादी को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार रात दोनों ने फोन पर बात की। इसके बाद रात में ही संजीव घरवालों को बिना कुछ बताए बाइक लेकर चला गया और सिविल लाइन थानाक्षेत्र के बिल्सी रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव पुलिस ने बरामद किया और पहचान कराके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग बदायूं आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, प्रेमिका ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने किसी को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भगतानगला के युवक ने बदायूं में जाकर आत्महत्या की है। वहीं चर्चा है कि पास के ही किसी गांव में उसकी प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली है, लेकिन पुलिस को इस तरह की कोई सूचना नहीं है। युवती गर्भवती बताई जा रही है। अपने स्तर पर जानकारी की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर, जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed