{"_id":"6a4aa3e19248eb94910aab7a","slug":"when-jugendra-was-interrogated-strictly-the-secret-of-the-teenagers-murder-was-revealed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167739-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जुगेंद्र से सख्ती से की पूछताछ तो खुला किशोरी की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जुगेंद्र से सख्ती से की पूछताछ तो खुला किशोरी की हत्या का राज
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या का आरोपी जुगेंद्र स्त्रोत पुलिस
बदायूं। किशोरी शिवानी की हत्या करने के बाद आरोपी जुगेंद्र तो मौके से भाग निकला था, मगर वह यह भूल गया कि उसके इरादे को पहले से शिवानी के घर वाले जानते थे। पकड़कर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात तो स्वीकार की ही, साथ ही वहां भी ले गया, जहां शिवानी की लाश पड़ी थी। यह बात भी सामने आ रही है कि जुगेंद्र ने इतनी आसानी से यह सब स्वीकार नहीं किया, पिटाई के बाद ही अपनी करतूत बताई।
बिल्सी के रामपुर टांडा गांव की शिवानी के जुगेंद्र से तीन साल पुराने प्रेम संबंध थे। दूसरी जगह अपनी शादी तय होने के बाद वह कहने लगा था कि घर वालों की मर्जी से ही शादी करना उसकी मजबूरी है। जून में उसकी सगाई हुई तो शिवानी उस पर शादी के लिए और दबाव बनाने लगी। पंद्रह दिन पहले भी काफी विवाद होने की बात पुलिस को पता चली है।
इसी वर्ष 12वीं पास करने वाली किशोरी शनिवार को कॉलेज से टीसी लेने का बहाना बनाकर घर से निकली और जुगेंद्र से मिलने पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, युवक उसे बहाने से मक्के के खेत में ले गया। वहां विवाद होने के बाद दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
भाई बोला- जोगेंद्र
भाई हरिओम ने बताया कि गांव का ही जुगेंद्र कुछ दिन से उसकी बहन के पीछे पड़ा था। बहन शनिवार को टीसी लेने घर से गई थी। जुगेंद्र उसे रास्ते में मक्के के अपने खेत में खींचकर ले गया। इसके बाद उसने गला दबाकर शिवानी की हत्या कर दी। शिवानी के न लौटने पर भाई हरिओम ने जुगेंद्र से बहन के बारे में पूछताछ की तो उसने पहले शिवानी के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। जब उससे सख्ती से पूछा तो उसकी निशानदेही पर बहन का शव मक्के के खेत में पड़ा मिल गया। किशोरी के भाई ने उसकी हत्या में जुगेंद्र के पिता हरपाल के भी शामिल होने की बात कही है।