फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When it comes to the nation's honor, the opposition forgets the national interest: Pankaj Singh.

देश के सम्मान की बात हो तो विपक्ष भूल जाता है देश हित : पंकज सिंह

Thu, 04 Jun 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
When it comes to the nation's honor, the opposition forgets the national interest: Pankaj Singh.
दातागंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह वि​भिन्न विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते। संवाद
दातागंज (बदायूं)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को दातागंज कस्बे में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में उन्होंने कहा कि उनसे देश भक्ति की हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए बोले- मुद्दों पर राजनीति होना चाहिए। मगर, जब देश के सम्मान की बात हो तो विपक्षी पार्टियां देश हित भूल जाती हैं। बोले, जहां देश हित की बात आए, वहां विपक्ष को भी साथ देने की जरूरत है।
विज्ञापन

समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बरेली बाइपास चौराहे पर 1.12 करोड़ से बने स्व. रामपाल सिंह द्वार, फव्वारा और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न मदों से 4.46 करोड़ विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महाराणा प्रताप जैसे स्वाभिमानी होने की जरूरत है। उन्होंने जीवन भर मुगलों के सामने सिर नहीं झुकाया। उस समय मुगल सम्राट अकबर का साम्राज्य था, वह देश के छोटे-छोटे राजाओं को अपनी सल्तनत में शामिल कर रहा था। महाराणा प्रताप ने मेवाड़ को स्वतन्त्र राज्य बनाए रखा। हल्दी घाटी के मैदान में अकबर की भारी भरकम और हर सुविधाओं से लैस सेना से महाराणा प्रताप का युद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि हर समस्या से डटकर मुकाबला करने वाला भारत देश ही है। इसकी तरफ जब भी किसी ने आंख उठाने का साहस किया मुंह की खाई। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में क्षेत्र का चौमुखी विकास कागजों की जगह धरातल पर नजर आता है। उन्होंने पंकज सिंह के परिवार से पारिवारिक रिश्तों का जिक्र किया।
उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हर मुसीबत में साथ खड़े रहने की बात कही। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज ब्लाॅक प्रमुख अतेंद्र विक्रमसिंह ने भी महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जनसभा का संचालन विनोद अग्रवाल ने किया।

आयोजन क्षत्रिय महासभा की ओर से किया गया। स्थानीय विधायक राजीव सिंह (बब्बू भईया) तथा बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान डीसीएफ चेयरमैन रवेंद्र सिंह, जिलामंत्री शारदाकांत भारद्वाज, धीरज सक्सेना, जेके सक्सेना, रविन्द्र सिंह, गिरीश पाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

दातागंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते। संवाद

दातागंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते। संवाद

दातागंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते। संवाद

दातागंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed