फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wheat supply, used to buy from the premises at the purchasing center

आढ़त से क्रय केंद्र पर करते  थे गेहूं की सप्लाई, पकड़े गए

Tue, 02 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       अलापुर।
अमर उजाला ब्यूरो       अलापुर। Updated Tue, 02 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wheat supply, used to buy from the premises at the purchasing center
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
-अलापुर थाने के ककराला का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

किसानों से सस्ता गेहूं खरीद कर बेचते थे सरकारी दामों पर      

अलापुर थाने के कस्बा ककराला में पुलिस और विपणन विभाग की टीम ने छापेमारी कर ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है तो आढ़त से गेहूं खरीद कर सरकारी क्रय केंद्र पर बेचता था। टीम ने मौके पर एक गोदाम को सील किया है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। रैकेट का संचालक सरकारी क्रय केंद्र चलाने वाला ही था। उसने यहां अपना गोदाम भी बना रखा था। इस गोदाम को सील कर दिया गया है।      

अलापुर थाने के ककराहा में कटरा रोड उसहैत नाम से पीसीएफ का गेहूं सरकारी क्रय केंद्र है। रविवार रात खाद्य विपणन अधिकारी को सूचना मिली कि इस केंद्र पर आढ़त के गेहूं की खरीद की जा रही है। इसके चलते वह टीम के साथ अलापुर थाने पहुंचे। यहां से एसआई राजीव राठी, कांस्टेबल औसाफ अली, श्रीकृष्ण को साथ लिया और ककराला स्थित क्रय केंद्र पर पहुंच कर छापेमारी की। यहां देखा कि एक दुकान के पास एक ट्रक में गेहूं भरा जा रहा है। बोरियों पर सरकारी क्रय केंद्र कटरा का छापा लगा हुआ था। पूछने पर यहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पता लगा कि केंद्र संचालक आशीष गुप्ता ने यहां गोदाम बना रखा है। वह किसानों से औने-पौने दामों में गेहूं खरीदता है और फिर इसे सरकारी क्रय केंद्र पर सप्लाई कर देता है। टीम ने मौके से 34 बोरा गेहूं, जिन पर सरकारी छापा लगा था, बरामद किए। दो इलेक्ट्रानिक कांटे और एक सिलाई मशीन भी बरामद हुई। टीम को देखकर यहां से आशीष गुप्ता भाग निकला। उसके गोदाम को सील कर दिया गया। पुलिस ने ककराला निवासी रतनपाल और ट्रक में बैठे बिसौली निवासी नीरज को हिरासत में ले लिया। मामले में खाद्य विपणन अधिकारी की ओर से अलापुर थाने में आशीष गुप्ता, रतनपाल गुप्ता और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed