फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wheat procurement will start in the district from March 15 in Budaun

Budaun News: इस बार 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 60 से अधिक सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए

Fri, 02 Feb 2024 03:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2024 03:58 PM IST
सार

शासन के निर्देश पर जिले में हर साल एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की जाती थी। अधिकारियों के अनुसार इस बार गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू न होकर 15 दिन पहले शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Wheat procurement will start in the district from March 15 in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले में इस बार 15 मार्च से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसको लेकर शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। निर्देश मिलने के बाद इस दिशा में अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। अब तक 60 से अधिक सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले में हर साल एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की जाती थी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में सरकारी क्रय केंद्र बनाए जाते थे। जिस पर शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी की जाती थी, लेकिन इस बार शासन ने समय में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार इस बार गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू न होकर 15 दिन पहले शुरू हो जाएगी। ऐसे में जिले में पहली बार 15 मार्च से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछली बार जिले में 133 सरकारी गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी इतने ही केंद्र बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक विभाग द्वारा 60 से ज्यादा गेहूं क्रय केंद्र बनाए भी जा चुके हैं, जिनको 15 मार्च से संचालित किया जाएगा। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शासन ने 15 मार्च से गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर क्रय केंद्र बनाए जाने का काम किया जा रहा है। किसानों का रजिस्ट्रेशन भी विभाग की वेबसाइट पर किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed