फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   What is in the village wedding Will Watchmen Information

किस गांव में है शादी चौकीदार देंगे सूचना

Sat, 16 May 2015 07:07 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 16 May 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग पर अंकुश के लिए गांवों के चौकीदारों की भी मदद ली जाएगी। गांव में शादी-विवाह या दूसरे किसी कार्यक्रम के बारे में चौकीदार थाने पर जानकारी देंगे। इसके बाद थाना पुलिस हर्ष फायरिंग की निगरानी करेगी। एसएसपी सौमित्र यादव ने इस संबंध में निर्देश थानेदारों को दिए हैं।

विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन में हर्ष फायरिंग से कई जाने चली जाती हैं। लोग घायल भी होते हैं। हर्ष फायरिंग पर पाबंदी होने के बावजूद पुलिस इस पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। हर्ष फायरिंग से घटनाओं के ज्यादातर मामले गांवों-देहात में सामने आते हैं। हर्ष फायरिंग पर रोक और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस गांवों के चौकीदारों की मदद लेगी। गांव के चौकीदार  नजर रखेंगे कि किसके घर में शादी या अन्य कोई आयोजन है। इस बारे में यह थाना पुलिस को जानकारी देंगे। बाद में पुलिस आयोजन पर नजर रखेगी। अगर हर्ष फायरिंग होती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वर्जन-
हर्ष फायरिंग पर रोक के लिए चौकीदारों की मदद ली जाएगी। अक्सर हर्ष फायरिंग से हादसे हो जाते हैं। इस पर कड़ी पाबंदी की जरूरत को देखते हुए ऐसा किया गया है। -सौमित्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed