{"_id":"5f9dc0368ebc3e9b8a15aaf2","slug":"website-hang-run-in-evening-badaun-news-bly4253786163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से हैंग हुई वेबसाइट चली शाम को, तब शिक्षकों को आवंटित हुए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से हैंग हुई वेबसाइट चली शाम को, तब शिक्षकों को आवंटित हुए स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में पुरुष सहायक अध्यापकों को शनिवार को स्कूलों को आवंटन शासन की तरफ से किया जाना था, लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से जनपद में शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। स्कूल आवंटन के इंतजार में सुबह से शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में बैठकर इंतजार करते रहे। शाम के समय वेबसाइट चलने के बाद शिक्षकों को संबंधित स्कूल के आवंटन पत्र दिए गए।
शासन के निर्देश पर जनपद में 229 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी थी। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से इनकी काउंसिलिंग राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कराई गई जिसमें से नौ अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए नहीं पहुंच सके थे। वहीं जिन 220 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी, उनमें से नौ अभ्यर्थियों के अभिलेखों में कुछ कमी मिली, जिस पर उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। बचे हुए 211 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित बांटे गए थे, जिन्हें बीएसए कार्यालय में ज्वाइन कराया गया।
इधर, शासन के निर्देश पर 29 अक्तूबर को 56 महिलाएं और पांच दिव्यांग पुरुषों को स्कूल आवंटित किए गए। बाकी बचे हुए सहायक अध्यापकों को शासन की तरफ से शनिवार को स्कूलों का आवंटन किया जाना था, लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से पुरुष सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं बंट सके। शाम को वेबसाइट ठीक होने पर सहायक अध्यापकों को स्कूलों को आवंटन हुआ। इस संबंध में बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि वेबसाइट में दिन में दिक्कत आ गई थी। शाम को सही हुई। जिसके बाद में शिक्षकों को संबंधित स्कूलों के नाम के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।