{"_id":"5a818f1c4f1c1baa1b8b6f68","slug":"weather-turn-colder-with-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Mon, 12 Feb 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुई बारिश, ओलावृष्टि और बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को ठंडी हवा चलने के साथ दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिले में उझानी समेत कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे ठंडक बढ़ गई। इस बरसात से गेहूं समेत फसलों को फायदा हुआ तो सरसों को काफी नुकसान पहुंचा है। जरा सी बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। मौसम का मिजाज रविवार दोपहर अचानक बिगड़ गया। शाम को शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। सुबह लोग जागे तो आसमान पर घने बादल छाए हुए थे। रह-रहकर बिजली चमक रही थी। रुक-रुककर बारिश हो रही थी। इस वजह से तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। ठंड ने फिर लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया। बारिश और ठंड की वजह से सोमवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कृषि अधिकारी ने बताया कि जाड़े के मौसम में जो बरसात होती है, वह सभी फसलों के लिए संजीवनी की तरह काम करती है। उन्होंने बताया कि सरसों के पीले फूल थोड़े झड़ सकते हैं, लेकिन उससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
हल्की बरसात ने खोली पालिका के दावों की पोल
पहली हल्की बरसात ने नगर पालिका के सफाई अभियान के दावों की पोल खोलकर रख दी है। सड़कों पर जहां तहां पड़े रहने वाले कूड़ों के ढेर और मोहल्लों में सफाई नहीं होने के कारण सड़कों कीचड़ देखने को मिली। हालत यह है कि बरसात के कारण रोडवेज, रेलवे स्टेशन रोड, मधुवन कॉलोनी, जवाहरपुरी, चौधरी सराय, मथुरिया चौक, कबुलपुरा, खेड़ा नवादा, साईं मंदिर रोड आदि में कीचड़ जमा हो गई। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दयनीय स्थिति नेकपुर, पुराना बस स्टैंड की है।