{"_id":"76465ff9bbe403dc09043800a06415cc","slug":"weather-hindi-news-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा गिरने से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा गिरने से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू हुआ सर्द हवाएं चलने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार सुबह से कोहरा छाने से वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप निकली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई पड़ रहा है। लोगों खुद को गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढककर निकले। सर्दी बढने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। इससे रेडीमेड जैकेट्स और स्वेटरों की बिक्री में तेजी आ गई है। साथ ही बाजारों में मूंगफली, गजक एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री में तेजी आ गई।
विज्ञापन