फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

मौसम में बदलाव कहीं बढ़ा न दें दुश्वारियां

Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
weather
शुक्रवार और शनिवार को सारे दिन बादल छाए रहे। धूप न खिलने की वजह से सर्दी बढ़ गई, जिससे लोगों को मफलर, स्वेटर, जैकेट आदि गर्म कपड़े पहनकर निकलने को बाध्य होना पड़ा। बाजारों में भी गर्म कपड़ों की दुकानों पर यकायक लोगों की भीड़ बढ़ी नजर आई। मौसम बदलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। शनिवार को कोहरा धुुंध न होने के कारण सूर्यदेव ने पूरी गरमी दिखाई, तो तापमान भी चढ़ गया। कल तक मफलर-कैप कसे लोग आज हाफ जैकेट और शर्ट में नजर आए।
विज्ञापन


इस मौसम में बरतें एहतियात
फिजीशियन एचपी सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में खासकर बुजुर्ग और बच्चों को एहतियात बरतने की जरूरत है। अचानक ठंड और फिर धूप निकलने से तापमान में बदलाव होता है, ऐसे में असावधानी से परेशानी हो सकती है। इसलिए ठंड के मुताबिक कपड़े पहने। बहुत ज्यादा ठंडी और गर्म वस्तुओं का सेवन न करें। टंकी के पानी से नहाने से बचें। ताजा पानी प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव
दिनॉक-अधिकतम-न्यूनतम
25 नवंबर- 26 - 19
26 नवंबर-25- 18
27 नवंबर-26-18
28 नवंबर-23-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed