फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather clear, temprature increased

दो दिन बाद साफ हुआ आसमान, धूप खिलने से तापमान में वृद्घि

Sat, 28 Nov 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
weather clear, temprature increased
बदायूं। दो दिन तक आसमान में धुंध और बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को आसमान साफ हो गया। इसके साथ ही पूरे दिन अच्छी धूप खिली रही। धूप निकलने से दिन के तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, रात का तापमान अब भी दिन के मुकाबले ज्यादा ठंडा है। शुक्रवार को दिन में तेज सर्द हवाएं भी नहीं चलीं। ऐसे में एक्यूआई में वृद्धि होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने के साथ ही हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही थी। पिछले तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही थीं। बुधवार और बृहस्पतिवार को बादलों के साथ वायु मंडल में धुएं और धूल के सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ने के कारण काफी धुंध छाई रही। इससे दो दिन सूरज के भी दर्शन नहीं हुए। इसके साथ ही सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई थी। मौसम के जानकारों की मानें तो शुक्रवार को बदायूं के आसपास के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी होने के कारण एक्यूआई में गिरावट आने से आसमान साफ हुआ है। अगले दो से तीन दिन में फिर से बादल छाने लगेंगे।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार कम होने से वायु मंडल में बढ़ेगी नमी
पिछले कई दिनों से बदायूं की हवा का एक्यूआई 250 के आसपास बना हुआ है। मौसम के जानकारों का कहना है कि शुक्रवार को हवा की रफ्तार भी कम हो गई है। ऐसे में वायु प्रदूषण और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। प्रदूषण बढ़ने का कारण हवाओं की रफ्तार कम होना और वातावरण में नमी बढ़ना माना जा रहा है। नमी के चलते पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण वायु मंडल की निचली सतह में जमने लगे हैं। शुक्रवार को बदायूं के आसपास के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने के कारण बदायूं की हवा की गुणवत्ता में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन जिस तरह से धूप खिली है उसके साथ वायु मंडल में धूल के कणों की मात्रा और बढ़ने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में फिर से वायु की गुणवत्ता खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह गिरेगा तापमान, कोहरे की भी संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मौसम जिस तरह से करवट बदल रहा है उससे लगता है कि एक सप्ताह के भीतर तापमान काफी गिर जाएगा। इसके साथ ही कोहरे की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। दिसंबर के पहले सप्ताह में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा। इस बीच बदायूं समेत आस-पास के जिलों में जिस तरह का मौसम बना हुआ है उसको देखकर लगता है कि इस दौरान बारिश भी हो सकती है। मौसम ज्यादा दिनों तक साफ रहने की संभावना काफी कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed