फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weather became an obstacle...the bride left in a car instead of a helicopter

Budaun News: मौसम बना रोड़ा...हेलीकॉप्टर की बजाय कार से विदा हुई दुल्हन

Mon, 20 Jan 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 20 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Weather became an obstacle...the bride left in a car instead of a helicopter
मुजरिया (बदायूं)। मौसम का मिजाज बिगड़ा तो हेलिकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का अरमान दिल में ही रह गया। दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर समय रहते उड़ान ही नहीं भर सका। कई घंटे तैयार बैठी रही दुल्हन को कार से विदा किया गया। हेलिपैड पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी धरी रह गईं।
विज्ञापन

मुजरिया क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी निवासी रामकुमार दीक्षित ने अपनी बेटी नेहा की शादी एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा निवासी रवि उपाध्याय के साथ तय की थी। रवि की मां मिरहची नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। विवाह समारोह कासगंज के एक बरातघर में हुआ। इसके लिए शनिवार को दुल्हन वहां पहुंच गई। फेरे पड़ने के बाद दुल्हन को फिर गांव लाया गया। दरअसल दुल्हन की विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया गया था। रामकुमार के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर आना था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई थी। गांव में हेलिपैड भी बना दिया गया। सुबह ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलिपैड पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंच गई। हेलिकॉप्टर का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर में पता लगा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। सुबह से तैयार होकर बैठी दुल्हन को कार से ही विदा करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed