फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश का अनुमान

Mon, 11 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
weather
बदायूं। रविवार को मानसून की पहली भारी बारिश ने गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन शहर को तालाब में तब्दील कर दिया। दिन में करीब डेढ़ घंटे की बारिश से दुकानों, घरों में पानी घुस गया। देर रात तक जलभराव बना रहा। अगले तीन दिन तक शहर के लोगों को बारिश के आनंद के साथ जलभराव की समस्या से भी जूझना होगा।
विज्ञापन

बदायूं समेत आस-पास के जिलों में मानसून यूं तो जुलाई के पहले सप्ताह ही सक्रिय होने लगा था। दो जुलाई को मानसून की पहली बारिश भी हुई, लेकिन इसके बाद मौसम का रुख बदल गया। लोगों का बदले मौसम के रुख के बीच भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बदायूं समेत आस-पास के जिलों में ठिठका मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि सोमवार को दिन में बारिश का अनुमान कम है, लेकिन रात में अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार, बुधवार ओर बृहस्पतिवार को भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस बार मौसम जिस तरह से बार-बार रुख बदल रहा है उससे कई बार पूर्वानुमान भी फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed