{"_id":"62ab7d275b3b276c90733f83","slug":"weather-badaun-news-bly488497221","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरने के बाद भी उमस, बादल उमड़े मगर नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरने के बाद भी उमस, बादल उमड़े मगर नहीं हुई बारिश
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के बीच निकली युवती और पंखा खरीद कर निकला एक व्यक्ति। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी तो दर्ज की गई, लेकिन उमस परेशान करती रही। सुबह घने बादल भी छाए। दिन में भी कई बार बादल उमड़े मगर बारिश नहीं हुई, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 37.1 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम 37 डिग्री के आसपास रहा। अधिकतम तापमान में तो बुधवार के मुकाबले कमी आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी न आने के कारण दिन भर उमस बनी रही। दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्म हवा ने भी परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान था कि बृहस्पतिवार से लगातार तीन दिन बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ बौछार हो सकती है। बृहस्पतिवार को बादल तो छाए, लेकिन बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों का अध्ययन करने से पता लगता है कि इन दिनों प्री-मानसून बारिश की प्रबल संभावना है। करीब चार से पांच दिन तक बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ बौछार का अनुमान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।